किश्तों में प्लाट बेचने का झांसा, 10 लोगों से 30 लाख की ठगी, आफिस बंद कर भागे आरोपी



किश्तों में प्लाट बेचने का झांसा, 10 लोगों से 30 लाख की ठगी, आफिस बंद कर भागे आरोपी

किश्तों में प्लाट बेचने का झांसा देकर 10 लोगों से 30 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। इसके बाद आरोपी आफिस बंद कर भाग गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, मंगला रोड श्रीराम रेसीडेंसी निवासी एकता साहू पति वेंकट साहू ने रिपोर्ट लिखाई। इसके अनुसार वे मंगला चौक स्थित 36 सिटी मॉल घूमने गई थीं। इसी दोरान डिजायर ताज वेकेशन कंपनी के कर्मचारी ने उनसे संपर्क किया। डायरेक्टर पिंटू रमेश सोनकर, मयूरचंद्र कुमार मेश्राम, प्रशांत कोबरागढ़े ने उन्हें जानकारी दी कि वे भारत के पर्यटन स्थलों में लोगों को घुमाते फिराते हैं, उसी रकम से धमनी में एक प्लाट भी देते हैं। 

कंपनी घुमाने फिराने और प्लाट की रकम किश्तों में लेती है। इसके लिए उन्होंने अलग अलग पैकेज तय कर रखा है। कंपनी के कर्मचारियों के झांसे में आकर उन्होंने 3 लाख 35 हजार रुपए जमा कर दिया। उसके साथ ही अन्य परिचतों से भी रुपए जमा करा दिया। कंपनी के कर्मचारियों ने उसकी रसीद उन्हें दी। कंपनी की ओर से कुछ लोगों को घुमाने के लिए भेजा गया। वहां कंपनी की ओर से ठीक व्यवस्था नहीं की गई थी। इस पर लोगों ने कंपनी पर जल्द प्लाट की रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया, इससे कंपनी के अधिकारी कर्मचारी आफिस बंद कर भाग गए। पुलिस ने एकता साहू एवं अन्य की रिपोर्ट पर पिंटू रमेश सोनकर, मयूर चंद्रकुमार मेश्राम, प्रशांत कोबरागढ़े व अन्य के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

और नया पुराने