इस धनतेरस सोना 80 हजार सालभर में 17 हजार बढ़े दाम

इस धनतेरस सोना 80 हजार सालभर में 17 हजार बढ़े दाम

सोने और चांदी की कीमत ने इस साल ऐसी रफ्तार पकड़ी है जैसी पहली कभी नहीं पकड़ी थी। इतिहास में पहली बार सोना अब 80 हजारी हो गया है। इस बार धनतेरस पर ग्राहकों को सोना खरीदने के लिए बीते साल से 17 हजार रुपए दस ग्राम पर ज्यादा देने होंगे। बीते साल धनतेरस पर सोना 63 हजार रुपए था। इसके और पहले 2022 की बात करें, तो सोना उस समय 50 हजार रुपए था। यानी दो साल में कीमत में 30 हजार का इजाफा हुआ है। इसी के साथ इस बार चांदी की कीमत में भी आग लगी है। अभी चांदी एक लाख तक तो नहीं पहुंच सकी है, लेकिन संभावना है कि धनतेरस तक यह एक लाख के आसपास पहुंच जाएगी। ऐसे में सोना और चांदी निवेश के लिए खरे साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि अपने प्रदेश में रोज सोने और चांदी में 25 करोड़ का निवेश हो रहा है। इसमें से 20 करोड़ का सोने और पांच करोड़ का चांदी में निवेश हो रहा है।

बीते साल भर में सोने की कीमत से तो नए-नए रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। इस बार जितनी तेजी से इसकी कीमत में इजाफा हो रहा है, उतनी तेजी से कभी नहीं होता था। करीब दो साल में सोने की कीमत 30 हजार रुपए बढ़ी है। 50 हजार वाला सोना 80 हजार हो गया है। यानी कीमत में 60 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल की ही बात करें तो इस साल जनवरी में सोने की कीमत 65300 रुपए थी जो इस समय 80 हजार हो गई है। यानी दस माह में कीमत 15 हजार रुपए बढ़ी है।

चांदी की कीमत एक लाख जाने की संभावना

जहां तक चांदी का सवाल है तो चांदी की कीमत साल के प्रारंभ में 75 हजार रुपए किलो थी जो इस समय 95 हजार पहुंच गई है। वैसे इसके पहले इसकी कीमत 97 हजार तक जा चुकी है। इसकी कीमत एक लाख जाने की संभावना पहले ही थी, लेकिन कीमत वापस कम होने लगी और कीमत बीते माह कीमत 82 हजार तक चली गई। लेकिन वापस अब कीमत बढ़ते-बढ़ते 95 हजार तक पहुंच गई है। संभावना है कि इस बार दीपावली के पहले कीमत एक लाख तक जा सकती है। प्रदेश में राजधानी रायपुर के साथ सभी शहरों को मिलाकर निवेशक रोज करीब 20 करोड़ का सोना निवेश करने के लिए खरीदते हैं। निवेश के लिए खरीदा जाने वाला सोना सिक्कों के साथ बिस्कुट और सिल्ली की शक्ल में होता है। जहां एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के मिलते हैं। वहीं किलो में लेने के लिए सिल्ली के रूप में मिलते हैं। निवेश के लिए खरीदे जाने वाले सोने को ही बुलियन कहा जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने